नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर वार- 15 महीने के कार्यकाल की 1 उपलब्धि बता दें

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के गृह और जेल मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Dr Narottam Mishra) का बड़ा बयान सामने आया है।नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार में रहते हुए अपने घोषणापत्र में जनता से किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया‌।कमलनाथ जी भाजपा सरकार पर सवाल उठाने से पहले जरा आप अपने 15 महीने के कार्यकाल की एक भी उपलब्धि बता दें।अपनी-अपनी आस्था के अनुसार हर व्यक्ति को अपने त्यौहार मनाने की पूरी आजादी है।पर्व खुशियों के साथ मनाते हुए ध्यान रखें कि हमारी आस्था किसी मर्यादा और सीमा का उल्लंघन न करे।

यह भी पढ़े.. Jobs alert 2021: इस पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 80,000 रुपए तक, लास्ट डेट नजदीक

नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना (Chief Minister Residential Land Rights Scheme) को रिकॉर्ड समय में लागू कर भाजपा सरकार ने इस बात को फिर साबित किया है कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती है बल्कि गांव-गरीब और किसान की चिंता कर उनके हित में योजनाओं को लागू भी करती है। योजना लागू कर प्रदेश सरकार गरीब भाई-बहनों को जमीन का हक दिलाने वाली देश की पहली सरकार (MP Government) बन गई है।ग्रामीण क्षेत्रों में लागू होने वाली योजना के तहत सरकार परिवार को रहने के लिए नि:शुल्क भूखंड उपलब्ध कराने के साथ‌ पट्टा भी देगी।

यह भी पढ़े.. MP Corona : 5 दिन में 84 नए केस, आज फिर 10 पॉजिटिव, इन जिलों में बढ़ी टेंशन

इसके अलावा नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला। मिश्ना ने कहा कि राहुल ग़ांधी जगह जगह पर भेष बदलते रहते हैं। हिन्दुओं पर कुछ शब्द नही बोलते।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews