MP में शर्तों के साथ खुलेंगी शराब दुकानें, 17 तक सिनेमा घर रहेंगे बंद

MP में शर्तों के साथ खुलेंगी शराब दुकानें, 17 तक सिनेमा घर रहेंगे बंद

भोपाल| केंद्र सरकार द्वारा देश में लागू लॉकडाउन-3 (Lockdown-3) को दो सप्ताह आगे बढ़ा दिया है| जिसके बाद अब मध्य प्रदेश सरकार ने भी इसे अमल में लाने की तैयारी कर ली है | इस दौरान केंद्र द्वारा जारी की गई गाइडलाइन (Guideline) पर अमल किया जाएगा| ओरेंज और ग्रीन जोन (Green Zone) में कुछ छूट दी जा रही है, जबकि रेड जोन में पाबंदिया पहले की तरह जारी रहेंगी। प्रदेश में केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार शर्तों के साथ शराब की दुकानें (Wine Shop) खोली जा सकेंगी| वहीं सिनेमा घर (Cinema house) बंद रहेंगे|

कार्यालय आबकारी आयुक्त ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर शराब और भांग की दुकानों को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं| शराब दुकानों के सञ्चालन के लिए अनुज्ञप्तिधारी और उसके कर्मचारियों के लिए ई-पास जारी किये जाएंगे| आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा लॉकडाउन-3 के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक व्यावसायिक गतिविधियों को प्रतिबंधित किया है| इसलिए मदिरा दुकानों के लाइसेंस अथॉरिटी होने से जनसुरक्षा तथा राजस्व हित में मदिरा दूकान सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खोलने पर विचार करे| ताकि कोरोना के संक्रमण के फैलाव की स्तिथि न बने| दुकान संचालक को केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देश का पालन करना होगा|

सिनेमाघर अब 17 मई तक बंद
राज्य शासन ने प्रदेश में संचालित सभी सिनेमाघरों को अब 17 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके पहले जारी आदेश में तीन मई तक सिनेमाघरों को बंद करने का निर्णय लिया था। राज्य शासन ने लॉकडाउन की अवधि दो सप्ताह बढ़ाने के तारतम्य में यह निर्णय लिया है।

रेड जोन वाले 9 जिले
– इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार, बड़वानी, पूर्व निमाड़ (खंडवा), देवास, ग्वालियर

ऑरेंज जोन वाले 19 जिले
खरगोन, रायसेन होशंगाबाद, रतलाम, आगर-मालवा, मंदसौर, सागर, शाजापुर, छिंदवाड़ा, आलीराजपुर, टीकमगढ़, शहडोल, श्योपुर, डिंडोरी, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, विदिशा, मुरैना,

ग्रीन जोन वाले 24 जिले
रीवा, अशोकनगर, राजगढ़, शिवपुरी, अनूपपुर, बालाघाट, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, गुना, झाबुआ, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, सतना, सीहोर, सिवनी, सीधी, उमरिया, सिंगरौली, निवाड़ी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews