अब जिला नहीं तहसील स्तर पर होगी शराब दुकानों की नीलामी

अब जिला नहीं तहसील स्तर पर होगी शराब दुकानों की नीलामी

भोपाल।
सरकार इस बार जिला स्तर पर शराब की दुकानो की नीलामी नही करेंगी बाल्कि तहसील स्तर पर बड़े समूह बनाकर नीलाम करेगी। नई नीति में अब एक या दो तहसीलों का समूह होगा। अभी तक सरकार 5 दुकानों का समूह बनाकर दुकानें नीलामी करती थी । आने बाले साल के लिए आबकारी नीति को लेकर अधिकारियों ने CM कमलनाथ के सामने प्रेजेंटेशन दिया। जिस में नीलामी के जरिए शराब की दुकानें देने का निर्णय किया गया। पिछले साल सरकार ने 15 प्रतिशत अधिक दर पर शराब की दुकानें नीलाम की थीं। नई व्यवस्था में सरकार को ज्यादा पैसा मिलने की उम्मीद है।

इस कारण तहसील स्तर होगी नीलमी

CM कमलनाथ ने प्रजेंटेशन में कहा कि जिले का समूह बनाने से एक ही ठेकेदार की मोनोपॉली रहेगी। इसलिए तहसील स्तर पर समूह बनाने का विचार किया जाए। CM ने नीलामी के जरिए शराब दुकानों की नीलामी करने पर मंजूरी दे दी है। पहले जिले का समूह बनाकर नीलामी का प्रस्ताव था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews