अब प्रदेश में भी बनेगे यूनिफाइड रजिस्ट्रेशन और ड्रायविंग कार्ड

अब प्रदेश में भी बनेगे यूनिफाइड रजिस्ट्रेशन और ड्रायविंग कार्ड

भोपाल।

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज मंत्रालय में वाहनों के लिये यूनिफाइड रजिस्ट्रेशन एवं लायसेंस जारि किया। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि मध्यप्रदेश अब यूनिफाइड रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी करने वाला देश का पहला और यूनिफाइड लायसेंस जारी करने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। भारत सरकार द्वारा मार्च-2019 में पूरे देश में एक समान ड्रायविंग लायसेंस एवं पंजीयन कार्ड लागू किये जाने के संबंध में जारी गाइड लाइन के अनुसार परिवहन विभाग द्वारा ड्रायविंग लायसेंस एवं रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर रहा है।

मंत्री राजपूत ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा यूनिफाइड ड्रायविंग लायसेंस एवं पंजीयन कार्ड जारी किये जाने के संबंध में सॉफ्टवेयर एवं कार्ड संबंधी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश के बाद मध्यप्रदेश दूसरा राज्य होगा, जहाँ यूनिफाइड ड्रायविंग लायसेंस जारी किए जा रहे है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि यूनिफाइड ड्रायविंग लायसेंस पूरे देश में एक रंग एवं समान पेटर्न के होंगे। नए कार्ड में वाहन एवं वाहन चालक से संबंधित वैधता, इमरजेंसी नम्बर, आर्गन डोनर, क्यू.आर. कोड, विशिष्ट सीरियल नम्बर, खतरनाक वैधता, अमान्य बैज सहित सम्पूर्ण विवरण के साथ नए कार्डों में सम्पूर्ण जानकारी होगी।

कार्ड की ये हैं विशेषताएँ

कार्ड की मुख्य विशेषता यूनिफाईड ड्रायविंग लायसेंस एवं पंजीयन कार्ड में नई जानकारियां संकलित जोडी गई है। पूरे देश में यह कार्ड एक समान और एक रंग का है। इस में पहाड़ी और खतरनाक क्षेत्रों में ड्रायविंग करने की क्षमता का भी इसमें उल्लेख किया गया है। विशिष्ट सीरियल नंबर होने के साथ ही इसमें आकस्मिक इमरजेंसी नंबर होगा। साथ ही इस में बैज नंबर भी दर्ज किया गया है। नए कार्ड के दोनों तरफ जानकारी लिखी होने के साथ ही ऑर्गन डोनर, क्यूआर कोर्ड और अमान्य वाहन पंजीयन नंबर की भी जानकारी होगी।

 प्रथम छह उपभोक्ताओं को टोकन के रूप में सीएम ने दिए कार्ड 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने परिवहन विभाग को देश में यूनिफाईड पंजीयन कार्ड बनाने में पहला और ड्रायविंग लायसेंस में दूसरा राज्य बनने पर बधाई दी। कमलनाथ ने इस मौके पर यूनिफाइड कार्ड के प्रथम छह उपभोक्ताओं को टोकन के रूप में कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह एवं परिवहन एसएन मिश्रा, परिवहन आयुक्त मधुकुमार एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews