बैठकों से नए साल की शुरुआत, सीएम कल विभाग प्रमुखों से होंगे रूबरू, 4 को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव के बाद से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं| नए साल के दूसरे दिन शनिवार को सीएम वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। वहीं कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस (Collector commissioner Confrence ) चार जनवरी को आयोजित होगी।

अधिकारियों के साथ नए साले की पहली बैठक में मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश, सुशासन व कानून-व्यवस्था, अर्थव्यवस्था एवं रोजगार, किसान कल्याण से सम्बन्धी मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं| वहीं सरकार के नए लक्ष्यों विभागों के काम काज को लेकर सीएम फीडबैक लेंगे|

मिलावटखोर, भू-माफिया, अवैध उत्खनन, चिटफंड कंपनियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान को लेकर मुख्यमंत्री अधिकारियों से चर्चा कर सकते हैं| आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के रोडमेप को कैसे अमल में लाया जाए इसको लेकर चर्च की जायेगी| मुख्यमंत्री चौहान शनिवार को धार्मिक यात्रा से लौट रहे हैं। वे सोमवार को प्रदेश के सभी कलेक्टर, कमिश्नर, आइजी-एसपी से वीडियो कॉल के जरिए रूबरू होंगे। जिसमें मुख्यमंत्री चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही मिलावट के खिलाफ चल रहे अभियान की भी जानकारी लेंगे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews