Electricity: बिजली उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर, ऐसा करके उठा सकते है लाभ

Electricity employees

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं  (Electricity Consumers) को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी  (Central Region Power Distribution Company) ने बड़ी राहत दी है।इसके तहत 31 जुलाई को बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुलेंगे। वही उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान सुविधा का लाभ उठाकर 20 रुपये तक की छूट पा सकते है।

यह भी पढ़े.. Electricity Bill: MP के 29 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को लाभ, 1रु. यूनिट की दर से बिजली

दरअसल, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी  के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत 31 जुलाई (शनिवार) को बिल भुगतान केन्द्र सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य करते रहेंगे। भोपाल शहर वृत्त के अंतर्गत चारों शहर संभाग यथा पश्चिम, पूर्व, दक्षिण तथा उत्तर संभाग के अंतर्गत सभी जोनल कार्यालय और दानिश नगर, मिसरोद, मण्डीदीप में बिल भुगतान केन्द्र उक्त छुट्टी के दिन भी सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे। बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि वे राजधानी के जोनल आफिस में कैश काउंटरों पर बिल भुगतान और भोपाल शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित ATP मशीन में भी बिल भुगतान कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. बड़ी राहत: नगरीय निकायों के कर को लेकर शिवराज सरकार का बड़ा फैसला

इसके अलावा बिलों के भुगतान की सुविधा MP Online, कॉमन सर्विस सेन्टर, कंपनी पोर्टल portal.mpcz.in (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, UPI, ECS, BBPS, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) Phone Pay, अमेजान पे, Google Pay, Paytm एप एवं उपाय मोबाइल एप के माध्यम से बिल भुगतान (Electricity) की सुविधा उपलब्ध है। कंपनी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी 16 जिलों में बिजली वितरण केन्द्र और बिल भुगतान केन्द्र अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे। इसके लिए सभी मैदानी महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया है।

मालवा-निमाड़ के लाखों उपभोक्ताओं को 1 रूपये यूनिट में बिजली

राज्य शासन के आदेशानुसार मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मालवा-निमाड़ के लाखों उपभोक्ताओं को 1 रूपये यूनिट में बिजली दी है सस्ती बिजली की योजना से मालवा-निमाड़ में 1 माह के दौरान 29.52 लाख उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं, इन्हें प्रथम 100 यूनिट तक बिजली 1 रूपए यूनिट की दर से प्रदान की गई है। इससे शासन की ओर से उपभोक्ताओं को लगभग 100 करोड़ रूपए की सब्सिडी (Electricity Bill) दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews