NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन, सरकार से जल्द मांग पूरी करने का किया निवेदन

NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन, सरकार से जल्द मांग पूरी करने का किया निवेदन

BHOPAL NEWS: NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को राजधानी भोपाल के अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया,  प्रदेश के 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मी सरकार से तीन सूत्रीय मांग कर रहे है,  उनका कहना है कि 4 मई को मुख्यमंत्री ने 5 जून 2018 की नीति लागू करने का वादा किया था लेकिन आज तक एक लाइन का कोई आदेश जारी नहीं हुआ। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था, उन्हें निराकरण की बात कही थी, कुछ मांगों पर सहमति भी बन चुकी है लेकिन आदेश जारी होना शेष है इसलिए कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील रूख रखने के लिए सीएम का अभिनंदन करते हुए मांग पूरी करने का निवेदन किया है।

नहीं हुई मांग पूरी 

एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियो ने 18 अप्रेल से संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने 8 मई तक 21 दिनों की हड़ताल की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संविदा स्वास्थ्य के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि मण्डल से सीएम हॉउस में चर्चा करते हुए 15 मई तक 5 जून 2018 की नीति लागू करने और  नियमित के समान 90 प्रतिशत वेतन देने सहित अन्य तीन मांगों को पूरा करने और आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था सीएम के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित कर दी गई थी लेकिन आज तक वादे अनुसार मांग पूर्ण नही हुई , इसके बाद एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मांगों के निराकरण के फिर रणनीति बनाई है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews