NHM संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य सपोर्ट स्टाफ करेगा जलसत्याग्रह

NHM संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य सपोर्ट स्टाफ करेगा जलसत्याग्रह

BHOPAL NHM NEWS : एन एच एम संविदा आउट सोर्स स्वास्थ्य सपोर्ट स्टाफ कर्मचारी संघ द्वारा शनिवार 07 अक्टूबर को जलसत्याग्रह करने जा रहे है, सुबह 9 से कमला पार्क शीतल दास की बगिया के घाट पर लगभग 500कर्मचारियों द्वारा अनिश्चित कालीन जल सत्याग्रह करेगे।

यह है नाराजगी 

राष्टीय स्वास्थ्य मिशन में विगत कई वर्षों तक सेवाएं देने के बाद आउट सोर्स में किए जाने का विरोध में यह स्टाफ दो माह से भी ज्यादा समय से जता रहा है, पूरे प्रदेशभर में करीबन 2000 लोगों को आउट सोर्स में कर दिया गया, हड़ताल और धरना प्रदर्शन कर विरोध जता रहे इन लोगों ने अब जलसत्याग्रह करने का फैसला लिया है।  राष्टीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउटसोर्स किए गए सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को विभाग में रिक्त पदों पर नियमित किया जाए अथवा पुनः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किए जाने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews