नितिन गडकरी ने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ एमपी के इस दिग्गज नेता को दिया पीएम ग्रामीण सड़क योजना का क्रेडिट, पढ़ें पूरी खबर

मैंने कहा अटल जी ये आपको सलाह देने वाला आपको डुबाने का काम कर रहा है क्योंकि इसे थोड़े चुनाव लड़ना है , चुनाव तो आपको लड़ना है ग्रामीण सड़क योजना होगी तो इतिहास में आपका नाम होगा इस नियम को कौन याद करेगा।
Nitin Gadkari IRC Seminar

Bhopal News : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज शनिवार को इंडियन रोड कांग्रेस के दो दिवसीय सेमिनार में शामिल होने भोपाल पहुंचे, उन्होंने भोपाल की तारीफ करते हुए कहा कि झीलों के इस नगर में  आकर मुझे बहुत अच्छा लगता है, गडकरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए मध्य प्रदेश के उनके टूर याद किये और प्रदेश की प्राकृतिक संपदा की जमकर प्रशंसा की।

नितिन गडकरी ने कहा कि मैंने जब हवाई जहाज से बड़े तालाब को देखा तो मेरे दिमाग में एक बात आई है, उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की तरफ देखते हुए कहा कि यदि आप 15 – 20 करोड़ रुपये खर्च करोगे तो भोपाल बदल जायेगा, उन्होंने कहा कि हमने गंगा में और ब्रह्मपुत्र में एक किनारे से दूसरे किनारे तक जाने के लिए शिप चलायें है उसमें लोग अपनी कार, ट्रक, बस सबकुछ लेकर जाते हैं और इस रो रो रो टैक्स लगा दो और इस किनारे से उस किनारे पर पहुंच जायेंगे इस से सड़क का ट्रेफिक भी कम होगा और समय भी बचेगा ।

जब पटवा जी ने फोन पर कहा , नितिन, तुम्हें Atal Ji से मिलना है, आ जाओ दिल्ली 

उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुन्दर लाल पटवा के एक किस्सा याद करते हुए कहा कि जब वे अटल जी की सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री थे, मैं मुंबई में मंत्री था तब उन्होंने एक दिन मुझे फोन किया और कहा कि तुम्हें अटल जी से मिलना है, मेरा उनका पारिवारिक सम्बन्ध बहुत गहरे थे तो मैं मना नहीं कर पाया और अटल जी से मिलने चला गया।

पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने सौंपा ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) का काम 

मैं जब अटल जी से मिलने गया तो पटवा जी ने पहले ही उनसे बात कर रखी थी उन्होंने मुझसे कहा कि नितिन तुमने शहरों में बहुत काम किया है अब ग्रामीण सड़क योजना पर तुम्हें काम करना है, मैंने अटलजी के कहने पर योजना पर काम करना शुरू किया, तीन चार महीने काम करने के बाद पटवा जी को प्रजेंटेशन दिया, अटल जी को प्रजेंटेशन दिया योजना उनको दी।

जब दो महीने कोई काम नहीं हुआ, तो नाराज अटल जी से ये बोले Nitin Gadkari

डेढ़ दी महीने योजना पर कुछ नहीं हुआ, फिर पटवा जी ने अटल जी के यहाँ मीटिंग फिक्स की , अटल जी ने मुझसे कहा आपको काम बताया अभी तक क्यों कुछ नहीं हुआ ? तो मैने हंसकर कहा कि मैं देश का पीएम नहीं हो आप हो आप बताओ क्यों नहीं हुआ? उन्होंने फिर कहा तुम बताओ तो मैंने कहा कि नीति आयोग में एक अधिकारी है उनका कहना है कि पीएम ग्रामीण सड़क योजना राज्य का विषय है और हम इसपर खरचा नहीं कर सकते ये नियम है।

जब गडकरी ने अटल जी से कहा, ठप्पा लगाइए आप PM है, चुनाव आपको लड़ना है 

इसके बाद अटल जी मेरी तरफ देखने लगे, मैंने कहा अटल जी ये आपको सलाह देने वाला आपको डुबाने का काम कर रहा है क्योंकि इसे थोड़े चुनाव लड़ना है , चुनाव तो आपको लड़ना है ग्रामीण सड़क योजना होगी तो इतिहास में आपका नाम होगा इस नियम को कौन याद करेगा इसकी कुछ मत सुनिए , ठप्पा लगाइए आप प्रधानमंत्री हो, इतना सुनने के बाद उन्होंने इसकी घोषणा की और आज देश के लाखों गाँव इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews