Transfer : MP में तबादलों का दौर जारी, अब इन कर्मचारियों के हुए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

employees doctor transfer news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में तबादलों (MP Transfer) का दौर जारी है। अब नीरज सिंह ठाकुर, सहायक सेनानी, राजभवन, भोपाल का तबादला सहायक सेनानी, 18वीं वाहिनी, विसबल शिवपुरी  कर दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग, मप्र शासन (MP Government) ने आदेश जारी कर दिए है।

यह भी पढ़े.. MP News : अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ऐसा किया तो रुकेगी सैलरी, निर्देश जारी

इसके अलावा मध्य प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण और मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह (Bharat Singh Kushwaha) की सहमति पर मुरैना कलेक्टर बी.कार्तिकेयन ने 4 कर्मचारियों के जिले के अन्तर्गत स्थानान्तरण किये है। जिसमें सहायक ग्रेड-3 जुबेर खांन को स्थापना 1-2 से सहायक प्रवाचक न्यायालय अपर कलेक्टर, सहायक ग्रेड-2 श्री सुरेश सोलंकी को एससी-2 से शिकायत शाखा, सहायक ग्रेड-3 श्री प्रदीप श्रीवास को शिकायत शाखा से सहायक स्टोनो अपर कलेक्टर और सहायक ग्रेड-3  ह्रदेश परमार को रिकॉर्ड शाखा से न्यायालय अपर कलेक्टर पदस्थ किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews