अब रात में Train में नहीं कर सकेंगे मोबाइल-लैपटॉप चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला

दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय रेलवे ने अपने नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है जो कई लोगो के लिए असुविधाजनक साबित हो सकता है। लेकिन हादसों से बचने के लिए ये फैसला लिया गया है। इस नए फैसले के मुताबिक अब यात्री रात के समय ट्रेन (Train) में अपना मोबाइल फोन या लैपटॉप चार्ज नहीं कर सकेंगे। ये फैसला इसलिये लिया गया है ताकि ट्रेनों में आग लगने की आशंका से बचा जा सके।

ये भी देखिये – Corona संक्रमण में मध्यप्रदेश देश में तीसरे नंबर पर, नीति आयोग के सदस्य ने दी चेतावनी

पश्चिमी रेलवे के मुताबिक रेलवे ने यह बड़ा फैसला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही लिया है। इसके तहत रात में 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक ट्रेन (Train) में सारे चार्जिंग पॉइंट बंद रहेंगे। ये फैसला दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग के बाद लिया गया है। बता दें कि 13 मार्च को दिल्ली-देहरादून शताब्दी में एक कोच से आग लगी और देखते ही देखते सात कोच तक फैल गई। अच्छी बात ये रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन इस घटना के बाद रेलवे सतर्क हो गया है और इसी के मद्देनजर रात में चार्जिंग पाइंट बंद रखने का फैसला लिया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews