पुलिस थानों में पड़ी पुरानी रद्दी अब नहीं बनेगी सिरदर्द, नई तकनीक से लगाया जाएगा ठिकाने

पुराने अभिलेख को ट्रेडिंग मशीन के माध्यम से नष्टीकरण किया जा रहा है, जिससे राजस्व भी प्राप्त हो रहा है।
पुलिस थानों में पड़ी पुरानी रद्दी अब नहीं बनेगी सिरदर्द, नई तकनीक से लगाया जाएगा ठिकाने

BHOPAL NEWS : पुलिस थानों में वर्षों से पड़ी रद्दी सिरदर्द बन जाती है, लेकिन अब भोपाल के थानों में नई तकनीक से इस रद्दी को ठिकाने लगाया जा रहा है, नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा थानों एवं कार्यालयों में कई वर्षों से रखे पुराने अभिलेखों का पहली बार श्रेडिंग मशीन से नष्टीकरण किया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”990176210″]

नई तकनीक से नष्ट की रद्दी
अधिकारियों के निर्देश के बाद भोपाल के समस्त थानों एवं कार्यालयों में वर्षों से रखे हुए पुराने अभिलेखों का नष्टीकरण किया जा रहा है, जिसके तहत नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा इस बार विशेष पहल करते हुए पुलिस उपायुक्त जोन-3 कार्यालय एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03 कार्यालय के पुराने अभिलेखों का श्रेडिंग मशीन से नष्टीकरण किया जा रहा है l दोनों कार्यालय का लगभग 30 क्विंटल पुराना अभिलेख को ट्रेडिंग मशीन के माध्यम से नष्टीकरण किया गया, जिससे लगभग 9 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

सिरदर्द बन जाते है पुराने अभिलेख 

थानों एवं कार्यालयों में कई वर्षों से पड़े पुराने कागजों, अभिलेखों के कारण जगह में कमी होने के साथ-साथ साफ सफाई इत्यादि में दिक्कत हो रही थी l पुराने अभिलेखों का निराकरण होने से जिससे थानों एवं कार्यालय में साफ-सफाई के साथ-साथ स्टॉफ एवं आगंतुकों हेतु बैठने की व्यवस्था हो जाएगीl पूर्व में पुराने अभिलेखों का नष्टीकरण आग में जलाकर किया जाता रहा हैं किन्तु पहली बार नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा श्रेडिंग से नष्टीकरण किया जा रहा है, जो कि काफी अलग तरीका है l

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews