दिग्विजय सिंह के बयान पर बवाल, वीडी शर्मा ने गृहमंत्री से की NIA से जांच कराने की मांग

उपचुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के अनुच्छेद 370 को लेकर दिए गए बयान के बाद देशभर में बवाल मच गया है।  सोशल मीडिया पर क्लब हाउस चैट के एक वायरल ऑडियो के बाद बीजेपी हमलावर हो चली है। नेताओं द्वारा सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह की घेराबंदी की जा रही है। इसी कड़ी में अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah)को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की जांच NIA से कराने की मांग की है।

यह भी पढ़े.. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चेताया- अगर ऐसा किया तो आ जायेगी तीसरी लहर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (MP BJP President VD Sharma) ने पत्र में लिखा है कि क्लब हाउस चैट में धारा 370 को लेकर जो चर्चा की गई वो ना सिर्फ देश विरोधी है बल्कि निंदनीय है। चैट में दिग्विजय सिंह कहते नजर आ रहे है कि जम्मू कश्मीर से 370 हटाने का फैसला गलत था और सत्ता में आने के बाद कांग्रेस इस पर पुर्नविचार करेगी।वे देश की संसद के फैसले का विरोध उसी प्रकार कर रहे है, जैसे पाकिस्तान करता है। यह पहला मौका नहीं है इसके पहले भी दिग्विजय कई बार देश विरोधी बयान दे चुके है और अब पानी सिर से ऊपर चला गया है।

वीडी शर्मा ने गृहमंत्री से मांग की है कि दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की एनआईए समेत कई एजेंसियों से जांच करवाई जाएं।इससे पहले शर्मा ने ट्वीट कर हमला बोलते हुए लिखा था कि दिग्विजय सिंह ज़िम्मेदार पदों पर रह चुके हैं इसके बावजूद वो देशविरोधी ताकतों के साथ खड़े रहते हैं। आज कांग्रेस की क्लब हाउस चैट में पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह का सत्ता में वापस आने पर 370 को पुनः स्थापित करने की बात कहना देश विरोधी षडयंत्र का हिस्सा है।

यह भी पढ़े.. बड़ी राहत: किसानों को समय पर उपलब्ध होंगे सोयाबीन के बीज, मंत्री ने दिए निर्देश

वही वीडी शर्मा ने आगे लिखा था कि चाहे बाटला हाउस का मामला हो या सर्जिकल स्ट्राइक, दिग्विजय सिंह हमेशा देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। आज की घटना देश की एकता-अखंडता के लिए खतरा है। NIA को दिग्विजय सिंह के पाकिस्तान संबंध की जांच करनी चाहिए। इसको लेकर मैं गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) को पत्र लिखूंगा।इसके बाद उन्होंने देर शाम पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

वीडी शर्मा

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews