कानून व्यवस्था पर शिवराज ने सरकार को घेरा, ‘अपराधी, चोर-उचक्के बिलों से बाहर आने लगे हैं’

कानून व्यवस्था पर शिवराज ने सरकार को घेरा, ‘अपराधी, चोर-उचक्के बिलों से बाहर आने लगे हैं’

भोपाल| मध्य प्रदेश में एक बार फिर कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार को घेरा है| मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में सरेराह गोली मारकर छात्रा की हत्या के विरोध में जहा गुरूवार को बाजार बंद रखे गए हैं, वहीं पूर्व सीएम शिवराज  ने मामले पर कमलनाथ सरकार पर हमला बोला है| 

पूर्व सीएम शिवराज ने ट्वीट कर हत्या के दोषियों को तुरंत पकड़ने की मांग की है| उन्होने लिखा ‘मुरैना के पोरसा में भरे बाज़ार में हुई बेटी की हत्या की घटना अत्यंत निंदनीय है, दुःखद है! कांग्रेस सरकार का कानून व्यवस्था पर से नियंत्रण पूरी तरह से हट गया है। मध्यप्रदेश में अपराधी, चोर-उचक्के, गुंडे-बदमाश और हत्यारे अपने बिलों से बाहर आने लगे हैं। 

कलेजे के टुकड़े को खोने वाली माँ को क्या जवाब देंगे सीएम 

शिवराज ने लिखा अपराधी इतने बेखौफ हैं कि आये दिन राह चलते किसी की भी हत्या कर देते हैं! मेरी मांग है कि इस हत्या के दोषियों को तुरंत पकड़ा जाये और उन्हें कड़ी सज़ा दी जाये। मेरी संवेदनाएँ बेटी अंजली के परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को शांति। उन्होंने आगे लिखा मुख्यमंत्री कमलनाथ विभिन्न अवसरों पर अपनी पीठ थपथपाते नहीं थकते। मैं उनसे पूछना चाहता हूँ कि वे उस माँ को क्या जवाब देंगे जिसने अपने कलेजे का टुकड़ा खो दिया, उस बाप को क्या जवाब देंगे जिससे हत्यारों ने बुढ़ापे की लाठी का सहारा छीन लिया? 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews