पोस्टर पर बवाल,पूर्व मंत्री ने कहा- “पटवारी तहसीलदार बाद में,पहला लक्ष्य सरकार बनाना”

पोस्टर पर बवाल,पूर्व मंत्री ने कहा- “पटवारी तहसीलदार बाद में,पहला लक्ष्य सरकार बनाना”

भोपाल

इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी (jitu patwari) के पोस्टर वायरल (poster viral) हो रहे हैं जिसपर लिखा है ना राजा,ना व्यापारी अबकी बार जीतू पटवारी। इस बारे में जब पूर्व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा (pc sjarma) से सवाल किया गया तो बात टालते हुए उन्होने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य एक बार फिर कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाने का है, पटवारी तहसीलदार कलेक्टर की बात बाद में करेंगे।

बता दें कि कि (By-election) से पहले कांग्रेस (Congress) में एक बार फिर गुटबाजी  निकल कर सामने आ रही है। चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद के दावेदारों में होड़ सी मची हुई है। जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Sindh) और नकुल नाथ (Nakul Nath) के बाद पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (Jeetu Parvati) के समर्थक भी उन्हें भावी मुख्यमंत्री बात रहें है। सोशल मीडिया पर जीतू के समर्थक उन्हें प्रदेश की कमान सौंपने की बात कही जा रही है। इस समय सोशल मीडिया (Social Media) में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का पोस्टर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में लिखा है। ना राजा,ना व्यापारी अबकी बार जीतू पटवारी। इसे लेकर ही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr.Narottam Mishra) ने भी तंज कसा था, उन्होंने कहा था कि युवाओं का नेतृत्व करेंगे नकुलनाथ, बुर्जगों का नेतृत्व करेंगे कमलनाथ और बाकी कांग्रेस अनाथ। जीतू पटवारी के पोस्टर पर निशाना साधते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस अंतर्द्वंद से गुजर रही है,यह कांग्रेस का यह संक्रमण काल है। अब पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी इस बात को टालते हुए कहा है कि कमलनाथ जी के नेतृत्व में सरकार बनाना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews