“ऑपरेशन मेरी सहेली” की सफलता, एक साल में 02 लाख महिला रेल यात्रियों की मिली मदद

ऑपरेशन "मेरी सहेली" का मुख्‍य उद्देश्य महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। इस अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने विशेष सुरक्षा प्रबंध किए है, ताकि महिला यात्री, यात्रा के दौरान सुरक्षित महसूस करें।
Railway fine

West Central Railway fine vendors

महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन “मेरी सहेली” जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इस जागरूकता अभियान के तहत महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करना और उन्‍हे किसी भी प्रकार के संकट से सुरक्षित रखने के लिए आवश्‍यक कदम उठाना है। “ऑपरेशन मेरी सहेली” के तहत रेलवे सुरक्षा बल, पश्चिम मध्‍य रेलवे द्वारा वर्ष 2025 में 2,06,812 अकेली यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को अटेंड कर सु‍रक्षित यात्रा के लिए सहायता प्रदान करते हुए उन्‍हे उनके गंतब्‍य तक सुरक्षित रूप से पहॅुचाने में मदद की गई। साथ ही फीडबैक भी प्राप्त किया गया हैं।

ऑपरेशन मेरी सहेली का उद्देश्य

ऑपरेशन “मेरी सहेली” का मुख्‍य उद्देश्य महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। इस अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने विशेष सुरक्षा प्रबंध किए है, ताकि महिला यात्री, यात्रा के दौरान सुरक्षित महसूस करें।

ऑपरेशन मेरी सहेली के तहत उठाये गए कदम

1) विशेष सुरक्षा प्रबंध: रेलवे स्‍टेशनों और ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए महिला आरपीएफ कर्मी तैनात किए गए है। साथ ही पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों एवं यात्री गाड़ियों में “मेरी सहेली” के अंतर्गत महिला यात्रियों की सुरक्षा हेतु 18 महिला टीमों की तैनाती की गयी है।
2) जागरूकता: महिला यात्रियों को सुरक्षा संबंधी महत्‍वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही हैा इसके तहत आरपीएफ द्वारा महिला यात्रियों को सुरक्षा उपायों, जैसे कि चोरी, छेडछाड और आपातकालीन स्थिती में किस तरह से मदद प्राप्‍त की जा सकती है, इसकी जानकारी दी जाती है।
3) तत्‍काल समाधान और सहायता: महिला यात्रियों की शिकायत या समस्‍या का त्‍वरित समाधान सुनिश्चित किया गया हैा आरपीएफ ने यात्रियों की शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के लिए 24 घंटे उपलब्‍ध एक विशेष हेल्‍पलाइन नंबर 139 भी जारी किया हैा

रेल प्रशासन की अपील

रेल प्रशासन महिला यात्रियों से अपील करता है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क रहें और किसी भी समस्‍या या संकट में आरपीएफ से तुरंत संतर्क करें। आरपीएफ की विशेष हेल्‍पलाइन और सुरक्षा उपायों का सही उपयोग करके महिला यात्री अपनी यात्रा को सुरक्षित और आत्‍मविश्‍वासपूर्ण बना सकती है।

महिला यात्री रेल यात्रा के दौरान निम्‍नलिखित सावधानियां बरतें

* यात्रा के दौरान अपने सामान और व्‍यक्तिगत सुरक्षा पर ध्‍यान दें।
* ट्रेन या स्‍टेशन पर किसी भी संदिग्‍ध व्‍यक्ति से सावधान रहें।
* किसी भी समस्‍या की स्‍थिती में तुरंत आरपीएफ हेल्‍पलाइन 139 या नजदीकी पुलिस स्‍टेशन से संपर्क करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews