गुरू पूर्णिमा के खास मौके पर अशोकनगर-दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन का संचालन

यह विशेष ट्रेन मार्ग में फरीदाबाद रेलवे स्टेशन, पलवल रेलवे स्टेशन, कोसीकलां रेलवे स्टेशन, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, धौलपुर रेलवे स्टेशन, ग्वालियर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन एवं बीना जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
special occasion of Guru Purnima.

Operation of a special train between Ashoknagar and Delhi

यात्रियों की सुविधा एवं गुरू पूर्णिमा पर्व के दौरान तीर्थ यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए, रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से अशोकनगर रेलवे स्टेशन के मध्य चलाई जाएगी।

ट्रेन का विवरण 

गाड़ी संख्या 04004 दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से अशोकनगर रेलवे स्टेशन के लिए दिनांक 26.07.2026 (रविवार) को दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 04003 अशोकनगर रेलवे स्टेशन से दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के लिए दिनांक 30.07.2026 (गुरूवार) को शाम 17.00 प्रस्थान करेगी।

कोच संरचना

इस विशेष ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 01 थर्ड, 02 स्लीपर, 19 जनरल कोच एवं 02 एसएलआर कोच शामिल हैं।

मुख्य ठहराव (दोनों दिशाओं में):

यह विशेष ट्रेन मार्ग में फरीदाबाद रेलवे स्टेशन, पलवल रेलवे स्टेशन, कोसीकलां रेलवे स्टेशन, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, धौलपुर रेलवे स्टेशन, ग्वालियर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन एवं बीना जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान: 12:15 बजे (26.07.2026) और अशोकनगर आगमन: 04:00 बजे (27.07.2026) रहेगा। वही वापसी में अशोकनगर से प्रस्थान: 17:00 बजे (30.07.2026) और दिल्ली सराय रोहिल्ला आगमन: 08:45 बजे (31.07.2026) होगा।

यात्रियों से अपील 

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस विशेष ट्रेन सेवा का अधिकतम लाभ उठाएं तथा अपनी यात्रा को सुविधाजनक एवं सुरक्षित बनाएं।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews