जबलपुर मंडल के भिटोनी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

अहमदाबाद-दानापुर-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, पश्चिम मध्य रेलवे के संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं सतना स्टेशनों पर ठहराव

RAIL NEWS : पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मण्डल के जबलपुर-इटारसी रेल खण्ड पर स्थित भिटौनी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। कार्य के दौरान कुछ गाड़ियों को निर्धारित तिथियों में प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

निरस्त की जाने वाली गाड़ियाँ-
1-गाड़ी संख्या 06619/06620 इटारसी-कटनी-इटारसी मेमू स्पेशल दिनांक 15.01.2024 से 17.01.2024 तक दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी।
2- गाड़ी संख्या 11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस दिनांक 14.01.2024 से 17.01.2024 तक तथा गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस दिनांक 15.01.2024 से 18.01.2024 तक निरस्त रहेगी।
3- गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 15.01.2024 से 17.01.2024 तक दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी।
आंशिक निरस्त की जाने वाली गाड़ियाँ-
1- गाड़ी संख्या 19013/19014 भुसावल-कटनी-भुसावल एक्सप्रेस दिनांक 14.01.2024 से 17.01.2024 तक भुसावल-इटारसी-भुसावल के मध्य चलेगी तथा इटारसी-कटनी-इटारसी के मध्य आंशिक निरस्त निरस्त रहेगी।
ये गाड़ियाँ भिटौनी स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।
गाड़ी संख्या 18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 11272/11271 भोपाल-इटारसी-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 15, 16 एवं 17 जनवरी 2023 को भिटौनी स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews