पन्ना कलेक्टर ने ‘जगन्नाथ यात्रा’ पर लगाई रोक, शिवराज बोले-परंपरा टूटने नहीं देंगे

पन्ना कलेक्टर ने ‘जगन्नाथ यात्रा’ पर लगाई रोक, शिवराज बोले-परंपरा टूटने नहीं देंगे

भोपाल। पन्ना कलेक्टर (Panna Collector) के जगन्नाथ यात्रा (Jagannath Yatra) पर रोक लगाने सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) का बड़ा बयान सामने आया है। शिवराज का कहना है कि यात्रा की परंपरा जारी रहेगी, परंपरा को टूटने नहीं दिया जाएगा। जगन्नाथ यात्रा परंपरागत रूप से सैकड़ों वर्षो से निकल रही है, लेकिन आज कोरोना का संकट काल है, भीड़ इकट्ठी ना हो यह बिल्कुल सही है, हमको ध्यान रखना चाहिए कि कोरोना का संक्रमण ना फैले, उसको ध्यान में रखते हुए भी परंपरा को टूटने नहीं दिया जाएगा। सीमित संख्या में जिसकी प्रशासन अनुमति देगा, परंपरा जारी रहेगी।

दरअसल, हर साल उड़ीसा की तर्ज पर एमपी के पन्ना जिले में जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है।  लेकिन इस पर कोरोना संकटकाल को देखते हुए पन्ना कलेक्टर ने इस पर रोक लगा दी है। पन्ना कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोरोना के चलते रथ यात्रा को स्थगित करने फैसला लिया है, इस बार लोग अपने घरों में ही भगवान की पूजा करें। भगवान जगन्नाथ भक्तों की हर मनोकामना पूरी करेंगे।जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने बयान देकर कहा कि परंपरा को निभाया जाएगा।

बता दे कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उडीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकालने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद पुरी में आज परंपराओं के साथ यात्रा निकाली जा रही है।। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक 500 से अधिक लोगों को रथ खींचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रथयात्रा के दौरान पुरी (Puri Rath Yatra) शहर में सोमवार की रात आठ बजे से कफ्र्यू लागू रहेगा। इस दौरान लोग अपने घरों में ही रहंगे। रथयात्रा की से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews