Paris Olympics 2024: सीएम डॉ मोहन यादव ने कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को वीडियो कॉल कर दी बधाई, एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की

सीएम डॉ मोहन ने विवेक सागर प्रसाद को वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा मध्य प्रदेश सरकार की ओर से आपको एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे आपने देश के साथ मध्य प्रदेश का भी गौरव बढ़ाया है ।
Mohan Yadav Vivek Sagar

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलम्पिक की हॉकी स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली टीम में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बहुत बहुत बधाई दी है, सीएम ने विवेक सागर से वीडियो कॉल पर बात की और पूरी टीम को बधाई दी, सीएम ने विवेक सागर को एक करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।

सीएम डॉ मोहन यादव ने विवेक सागर को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज वीडियो कॉल पर विवेक सागर से बात की उन्होंने कहा पूरी टीम ने भारत का नाम  रोशन किया है , पूरी टीम को मेरी तरफ से बधाई देना, मुख्यमंत्री ने कहा आप तो हमारे माननीय डीएसपी हो..अभी आपके खाते में सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपये डाले जायेंगे।

सरकार ने पिछली बार की उपलब्धि पर बनाया था DSP, एक करोड़ भी दिए थे 

आपको बता दें कि भारत ने पिछली बार जब मेडल जीता था तब भी विवेक सागर प्रसाद उस टीम के सदस्य थे , उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, तब सरकार ने उन्हें पुलिस में डीएसपी के पद से नवाजा था और एक करोड़ रुपये सम्मान निधि दी थी , विवेक सागर नर्मदापुरम जिले के निवासी हैं , उनकी उपलब्धि पर खासकर मध्य प्रदेश और नर्मदापुरम जिले में जश्न का माहौल है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews