यात्रीगण कृपया ध्यान दे, फिर कुछ ट्रेनें निरस्त

Indian Railways trains Chhath festival

Indian Railways to run 1,500 special trains next 5 days for Chhath festival

Bhopal Canceled Trains : वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग एवं आरआरआई में परिवर्तन का कार्य किये जाने के चलते कुछ गाड़ियाँ प्रभावित होंगी। रेल प्रशासन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग एवं वर्तमान आरआरआई में परिवर्तन का कार्य किए जाने के चलते कुछ गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
निरस्त की जाने वाली गाड़ियाँ –
गाड़ी संख्या 12183 भोपाल-माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस दिनांक 15 एवं 17 दिसंबर 2023 को तथा गाड़ी संख्या 12184 माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 16 एवं 18 दिसंबर 2023 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12593 लखनऊ जंक्शन-भोपाल गरीबरथ एक्सप्रेस दिनांक 16 दिसंबर 2023 को तथा गाड़ी संख्या 12594 भोपाल-लखनऊ जंक्शन गरीबरथ एक्सप्रेस दिनांक 17 दिसंबर 2023 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews