एफआईआर पर बोले पटवारी- ‘मुझ पर केस करने से रोजगार मिले तो 100 प्रकरण दर्ज करा दो’

एफआईआर पर बोले पटवारी- ‘मुझ पर केस करने से रोजगार मिले तो 100 प्रकरण दर्ज करा दो’

इंदौर, आकाश धोलपुरे
बीजेपी नेताओं (BJP Leaders) द्वारा इंदौर में पूर्व मंत्री और राउ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीतू पटवारी (Jitu Patwari) के खिलाफ विवादित ट्वीट मामले में प्रकरण दर्ज करा दिया है। इस विवादित ट्वीट (Controversial Tweet) के बाद कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने मीडिया को बताया कि देश के प्रधानमंत्री सिर्फ बीजेपी के नही है बल्कि पूरे देश के और उनसे सवाल पूछना मेरा धर्म है। जीतू पटवारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को मैंने पोस्ट किया था अब उसे किसने टेम्पर किया है उसकी जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पटवारी ने कहा कि प्रकरण दर्ज कराकर बीजेपी नेताओं ने अपना काम किया है और मैं अपना काम करूंगा। उन्होंने कहा कि 1947 के बाद से कभी भी ग्रोथ रेट देश मे शून्य से नीचे नही आई, नोटबन्दी से क्या हुआ। पीएम मोदी ने दो करोड़ युवाओ को हर वर्ष रोजगार देने का वादा किया था लेकिन हुआ कुछ अलग देश मे बीते 7 साल में 14 करोड़ रोजगार दिए जाने थे, लेकिन वर्तमान में करीब 25 करोड़ लोग बेरोजगार है। उन्होंने कहा संघ के कार्यकर्ता के बेटा बेरोजगार है ऐसे में बीजेपी को जिताने वालो को अब बीजेपी स्वयं जबाव दे। इतना ही उन्होंने ये भी कहा कि यदि मेरे जेल जाने या मुझ पर केस दर्ज कराने से लोगो रोजगार मिल जाये या फिर विकास हो जाये तो मुझ पर 100 प्रकरण दर्ज करवा दिए जाएं और इसके लिए मैं जेल जाने को भी तैयार हूं।

वही बीजेपी नेताओं द्वारा देर रात लॉक डाउन के नियम तोड़े जाने के सवाल पर पटवारी ने साफ किया कि लॉक डाउन के दौर में कर्फ्यू के नियम तोड़ने वाले बीजेपी नेता व कार्यकर्ता ही रहे है। विवादित ट्वीट मामले पर उन्होंने फिर से कहा फ़ोटो के ऊपर जो लिखा गया था वो बीजेपी नेताओं को क्यों नही दिखा। अब वो स्वयं पिछले 8 दिनों 500 बीजेपी नेताओं की पोस्ट सामने लाएंगे जो विवादित है और उन्होंने सरकार को खुली चुनौती दी है कि दम हो तो सरकार उसके बाद बीजेपी नेताओं पर प्रकरण दर्ज करे। वही उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और कल कांग्रेसी इस मामले में इंदौर डीआईजी से भी मुलाकात करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews