
Bhopal News : राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां नगर निगम से लोग परेशान हो चुके है। इसलिए आज उन्होंने निगम कमिश्नर का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया है। इससे आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
दरअसल, हितग्राहियों का आरोप है कि मकान के पूरे पैसे देने के बाद भी इन्हें पोजीशन नहीं मिली है। जिसकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी है।
हितग्राहियों का प्रदर्शन
बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से जनता के लिए कई सारी जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना भी शामिल है। जिसके अंतर्गत बाग मुगलिया में इसका प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। जहां लोगों को पैसे देने के बाद भी पोजीशन नहीं मिल पा रही है।
लगाए ये आरोप
जिसे लेकर आज 12 नंबर बस स्टॉप और गंगानगर के हितग्राहियों ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप लगाया है। साथ ही संबंधित अधिकारी से बातचीत की गई। जिन्होंने उनकी समस्या सुनते हुए जल्द निराकरण के आश्वासन दिए। उनका कहना है कि ऐसे ही ना जाने प्रदेश भर में कई परिवार प्रधानमंत्री के सपने से अछूते हैं।
[dgv_vimeo_video id=”1030656309″]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

