कोलार में 65 कॉलोनियों के लोगों ने ज्ञानचंदानी को दिया समर्थन

people-support-gyanchandani-in-huzur

भोपाल। हुजूर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी ने शुक्रवार को कोलार के शहरी क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सर्वधर्म क्षेत्र से हुई। इस दौरान वो कॉलोनी के हर एक घर में गए और उनसे समर्थन मांगा। इस दौरान रहवासियों ने उन्हें कॉलोनियों में गंदगी, सीवेज, जलभराव, पानी की दिक्कत, स्ट्रीट लाइट और खराब सड़कों की शिकायत की। लोगों के मुताबिक यदि वे हर कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं देंगे, तो ही रहवासी उनके पक्ष में मतदान करेंगे। ज्ञानचंदानी ने इस दौरान सबको भरोसा दिलाया कि वे कोलार की सभी समस्याओं का समाधान कर इसे चूनाभट्टी और अरेरा कॉलोनी की तरह विकसित क्षेत्र बनाएंगे। जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान राजहर्ष मार्केट और फाइन एवेन्यू मार्केट के व्यापारियों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें चुनाव में विजय प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान ज्ञानचंदानी के साथ कांग्रेस नेता श्याम, सिंह मीणा, मुन्नी मंगल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews