MP News : राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 8 लाख बेटियों को लगेंगे टीके

यह टीकाकरण पूर्णतः स्वैच्छिक है तथा अभिभावक की सहमति अनिवार्य होगी। निर्धारित अनुसार 0.5 मि.ली. की एकल खुराक इंट्रामस्कुलर इंजेक्शन के माध्यम से दी जाएगी।
National HPV Vaccination Campaign MP

National HPV Vaccination Campaign MP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया, उन्होंने कहा ये अभियान देश की नारीशक्ति को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम है। ये अभियान महिलाओं में होने वाले  सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए शुरू किया गया है, मध्य प्रदेश में भी आज इसकी शुरुआत की गई।

राजधानी भोपाल के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रादेशिक स्तर पर इसकी शुरुआत की गई, उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला कार्यक्रम में शामिल हुए, वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया।

सरकार करा रही निःशुल्क टीकाकरण 

सीएम ने कहा महिलाओं में होने वाले गर्भाशय के कैंसर यानि सर्वाइकल कैंसर से जीवन बचाने के लिए ये राष्ट्रव्यापी अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है, उन्होंने बताया कि हमने 8 लाख टीकों का लक्ष्य रखा है इसमें से 7 लाख 55 हजार डोज हमें केंद्र से मिले है, सीएम ने बताया कि बाजार में 4 हजार रुपए का डोज है लेकिन सरकारी अस्पतालों में ये निःशुल्क लगाया जाएगा।

पहले चरण में 8 लाख बच्चियों को लगेंगे टीके  

कार्यक्रम में शामिल स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मीडिया को बताया कि पहले चरण में 14 से 15 साल उम्र की  8 लाख बेटियों फ्री टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है, उन्होंने कहा कि इस टीकाकरण के लिए बच्चियों के परिजनों की सहमति लेना अनिवार्य है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews