PM मोदी 4 नवंबर को रतलाम में करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित

PM Modi MP CG Visit

BHOPAL NEWS : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 नवंबर को मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 नवंबर शनिवार को दोपहर 2.45 बजे रतलाम के बंजली ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा के पश्चात दोपहर 3.45 बजे प्रधानमंत्री रतलाम से प्रस्थान करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 नवंबर तक लगातार मध्यप्रदेश में रैलियां प्रस्तावित

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 नवंबर तक लगातार मध्यप्रदेश में रैलियां प्रस्तावित है। हालांकि अभी उनके दौरे को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली में वह पांच नवंबर को सिवनी के लखनादौन और खंडवा, सात नवंबर को सतना और सीधी, आठ नवंबर को गुना, मुरैना और पथरिया, नौ नवंबर को नीमच और बड़वानी, 13 नवंबर को छतरपुर,14 नवंबर को इंदौर और झाबुआ, 15 नवंबर को बैतूल में रैली करेंगे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews