पीएम मोदी ने अपने भोपाल दौरे को लेकर किया ट्वीट, 10 लाख बूथों को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी ने अपने भोपाल दौरे को लेकर किया ट्वीट, 10 लाख बूथों को करेंगे संबोधित

PM Modi tweeted about Bhopal visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल आ रहे हैं। इसे लेकर उन्होने एक ट्वीट किया है और इसमें कहा है कि ’27 जून को भोपाल में आयोजित ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम हमारी सकारात्मक राजनीति को एक नया संकल्प और एक नई शक्ति प्रदान करने वाला है। यह दिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए समर्पित भाजपा के लाखों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से संवाद का साक्षी बनेगा।’

पीएम मोदी भोपाल में करीब तीन घंटे रहेंगे। यहां वे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से जबलपुर और रानी कमलापति से इंदौर के लिए दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। बता दें कि इससे पहले भोपाल दौरे में उन्होने रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्‍सप्रेस को फ्लैग ऑफ किया था। इसके बाद वे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से देश के 10 लाख बूथों पर डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे। इनमें मध्यप्रदेश के 64 हजार 100 बूथ भी शामिल होंगे। इससे पहले उनका एक रोड शो भी प्रस्तावित था, बीजेपी ने पीएम मोदी से रोड शो के लिए भी अनुमति मांगी थी लेकिन अब वो नहीं होगा। पीएम मोदी के भोपाल दौरे को लेकर बीजेपी की तैयारियां जारी है, वहीं उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन भी चाक चौबंद है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews