पीएम नरेन्द्र मोदी 28 अप्रैल को 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, एमपी के इन स्टेशनों पर भी रहेगा स्टॉपेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 28 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से'अमृत भारत एक्सप्रेस' की दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें से एक ट्रेन बनारस से और दूसरी अयोध्या कैंट से संचालित होगी।
Amrit Bharat Express

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। 28 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। खास बात है ये दोनों ट्रेनें भोपाल, जबलपुर और इटारसी जंक्शन से होकर गुजरेगी जिससे यात्रियों को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र आने जाने में राहत मिलेगी। इतना हीं नहीं इससे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। बता दें कि यह अमृत भारत एक्सप्रेस पूरी तरह नॉन-एसी ट्रेन है लेकिन इसमें फोल्डेबल स्नैक टेबल, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, कुशन वाली सीटें और आधुनिक शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

​इन ट्रेनों का विवरण नीचे दिया गया है:

बनारस (वाराणसी)- हडपसर (पुणे) अमृत भारत एक्सप्रेस

  • ​ट्रेन संख्या: 22589 / 22590 वाराणसी से हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22589, हडपसर से बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22590
  • समय : वाराणसी से शाम 6:15 बजे प्रस्थान करेगी और हडपसर रात 12:10 बजे पहुंचेगी। हडपसर से सुबह 7:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे बनारस पहुंचेगी।
  • कोच: स्लीपर, जनरल सेकंड क्लास समेत कुल 22 कोच
  • ​कुल स्टॉपेज: ​ 18 स्टेशन (बनारस, ट्रेन ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, झांसी स्टेशन, बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा , भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपारागांव, अहिल्यानगर, दौंड कॉर्ड लाइन )
  • ​समय: यह यात्रा लगभग 28 से 30 घंटों में पूरी करेगी।

​ अयोध्या – मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस

अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) तक चलेगी। इसका  प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी जंक्शन, भुसावल, जलगांव और नासिक में स्टॉपेज रहेगा। 22 कोच (सामान्य और स्लीपर क्लास) के हैं। इससे पूर्वांचल और अवध क्षेत्र के रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे अयोध्या और वाराणसी से मुंबई जाने वाले तीर्थयात्रियों को भी सुविधा होगी।

नोट- यात्री इन ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews