धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे NSUI और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जीतू पटवारी , उमंग सिंघार का BJP पर पलटवार

जीतू पटवारी ने कहा यह कैसी लोकतंत्र की रक्षा करने वाली सरकार है, जो विरोध के डर से युवाओं को उनके घरों से उठवा रही है? नीट घोटाले पर जवाब देने की बजाय, धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल आने से पहले ही हमारे युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। काले झंडों से इतना भय क्यों?
NSUI and Youth Congress protest against Dharmendra Pradhan in Bhopal

NSUI and Youth Congress protest against Dharmendra Pradhan in Bhopal

राजधानी भोपाल में आज पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे NSUI पदाधिकारियों को PCC कार्यालय के नीचे से गिरफ्तार कर लिया वहीं युवा कांग्रेस के पधाधिकारियों को उनके घरों से उठा लिया , पुलिस को खबर थी कि ये लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्नेरतिपक्ष उमंग सिंघार ने  इन गिरफ्तारियों पर विरोध जताया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज भोपाल के दौरे पर हैं वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने शामिल होने आये हैं, कांग्रेस और उनके अनुषांगिक संगठन नीत परीक्षा को लेकर उनका इस्तीफा मांग रहे हैं और लगातार विरोध जता रहे हैं।

युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को पुलिस ने उनके घर से उठाया  

इधर इंटेलिजेंस को खबर मिली कि युवा कांग्रेस और एनएसयूआई धर्मेंद्र प्रधान का विरोध कर सकती है तो उसने फील्डिंग लगाई, पुलिस ने युवा कांग्रेस के भोपाल शहर अध्यक्ष अमित खत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार आदि को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गए, हालाँकि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पूछते रहे क्या हुआ क्यों ले जा रहे हो लेकिन पुलिस ने उनकी बात का कोई जवाब नहीं दिया।

उधर पुलिस को खबर मिली कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के नीचे भी कुछ कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे है तो पुलिस वहां भी पहुंच गई, पीसीसी के नीचे एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार अपने साथियों जिला उपाध्यक्ष अमित हाटिया रितिक शर्मा के साथ तखित्यां लेकर नारेबाजी कर रहे थे और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष को घसीटकर जबरन गाड़ी में बैठाया  

गिरफ़्तारी के दौरान रवि परमार और उनके साथियों की पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाथ और पैरों से पकड़कर थाने की गाड़ी में बैठाया और वहां से ले गई, रवि परमार ने मीडिया से कहा कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे थे लेकिन हमें गिरफ्तार किया जा रहा है ये तानाशाही है।

एक एक कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मैं और पूरी पार्टी मजबूती के साथ खड़ी 

अपने कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आक्रोश जताया है, उन्होंने X पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा – आज नीट पेपर लीक से लाखों बच्चों का भविष्य बर्बाद करने वाले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भोपाल आए हैं। धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल पहुंचने से पहले ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हमारे NSUI और युवा कांग्रेस के साथियों को गिरफ्तार करवा दिया। क्या अब मोहन यादव मध्य प्रदेश में संविधान की जगह संघ की किताब से सरकार चलाना चाहते हैं? एक एक कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मैं और पूरी पार्टी मजबूती से खड़े हैं। न डरेंगे, न रुकेंगे।

सिंघार बोले छात्रों की आवाज़ दबाने में जुटी है BJP सरकार 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा आज भोपाल दौरे के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इतने डरे हुए नज़र आए कि अपने हक़ और भविष्य की आवाज़ उठाने वाले NSUI कार्यकर्ताओं को ही हिरासत में लें लिया गया। यह बेहद चिंताजनक और निंदनीय है कि सरकार अपनी विफलताओं का जवाब देने के बजाय छात्रों की आवाज़ दबाने में जुटी है।

जबरन हिरासत में लेना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है

सिंघार ने कहा-  एक तरफ मऊगंज की बेटी आकांक्षा चतुर्वेदी की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है, दूसरी तरफ भाजपा सरकार के मंत्री जवाब देने के बजाय विरोध करने वाले युवाओं को रोकने में लगे हैं। पेपर लीक कराने वालों पर सख्ती नहीं, सवाल पूछने वाले छात्रों पर कार्रवाई, यही भाजपा का नया मॉडल है। NSUI कार्यकर्ताओं को जबरन हिरासत में लेना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।क्या छात्रों के सवालों से सरकार इतनी डर गई है? क्या युवाओं को भाजपा सरकार में न्याय मांगने का भी अधिकार नहीं है?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews