भोपाल- ईरानी डेरे में एक बार फिर पुलिस की दबिश,17 हजार का इनामी फरार निगरानी बदमाश सहित दो अपराधी गिरफ्तार

निशातपुरा पुलिस द्वारा एक बार फिर लगभग 40 पुलिस जवानों के फोर्स के साथ ईरानी डेरा अमन कॉलोनी में दबिश देने पहुंची। जिससे डेरे में अफरा तफरी का माहौल बन गया।
Narsinghpur Police

Narsinghpur Police arrested the accused involved in fraud

भोपाल की थाना निशातपुरा पुलिस ने एक बार फिर ईरानी डेरे में दबिश दी है और 17 हजार का इनामी फरार निगरानी बदमाश सहित दो अपराधी गिरफ्तार किए है। फरार अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए निशातपुरा पुलिस द्वारा एक बार फिर लगभग 40 पुलिस जवानों के फोर्स के साथ ईरानी डेरा अमन कॉलोनी में दबिश देने पहुंची। जिससे डेरे में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई 

पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देश पर ईरानी डेरा अमन कॉलोनी में विशेष सर्चिंग एवं रेड कार्रवाई की गई। पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा 10 जून 2026 की शाम, ईरानी डेरा अमन कॉलोनी में दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान पकड़ में आए शातिर अपराधी 

कार्रवाई के दौरान जिला पन्ना के एक प्रकरण में संदेही रिजवान हुसैन तथा थाना निशातपुरा का निगरानी बदमाश सालिग उर्फ रेहान ईरानी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सालिग उर्फ रेहान ईरानी के विरुद्ध लूट, जालसाजी, मारपीट, चोरी, हत्या का प्रयास के 24 मामले भोपाल और विभिन्न जिलों में दर्ज हैं। जिस पर थाना रानीपुर जिला बैतूल के प्रकरण में ₹10,000, कोतवाली रायसेन के प्रकरण में 5000 तथा थाना पिपलानी भोपाल के प्रकरण में ₹2,000 का इनाम घोषित था। अन्य जिलों से भी जानकारी ली जा रही है। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। गिरफ्तार आरोपी रिजवान हुसैन के विरुद्ध चोरी, लूट, जालसाजी, मारपीट सहित 15 विभिन्न गंभीर अपराध मध्य प्रदेश एवं अन्य राज्यों में पूर्व से पंजीबद्ध हैं।

ईरानी डेरे पर कार्रवाई कम हुए मोबाईल लूट के मामलें 

दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य अपराधों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। थाना निशातपुरा पुलिस द्वारा ईरानी अपराधियों के विरुद्ध लगातार की जा रही प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप शहर में मोबाइल झपटमारी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में कमी आई है। अपराधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने रिजवान पिता आशिक अली, उम्र 40 वर्ष, निवासी अमन कॉलोनी, ईरानी डेरा, भोपाल और सालिग उर्फ रेहान ईरानी पिता शौकत ईरानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी अमन कॉलोनी, ईरानी डेरा, भोपाल निवासी को गिरफ्तार किया है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews