पन्ना-तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस

पन्ना-तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस

PANNA NEWS : पन्ना पुलिस ने ककरहटी चौकी अंतर्गत तोड़फोड़ एवं दहशत फैलाने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इन सभी आरोपियों का कस्बे में जुलूस निकाला। आरोपियों ने इलाके में जमकर तोड़फोड़ करते हुए न सिर्फ लोगों को धमकाया बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।

जनता को दिया संदेश 

मामला पन्ना जिले के ककरहटी चौकी का है, दरअसल दुर्गा विसर्जन के दौरान दो लोगो के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद एक पक्ष के 12 से 14 लोगो ने युवक के घर के बाहर तोड़फोड़ एवं गाली-गलौज कर दहशत फैलाई थी जिसका लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

[dgv_vimeo_video id=”1019863189″]

पुलिस ने दिखाई गंभीरता 

घटना से लोगों में खासी नाराजगी थी, जिसके बाद पीड़ितों ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर कारवाई की मांग की थी, जिसके बाद एसपी साईं कृष्ण एस थोटा के निर्देश पर एक टीम गठित की गई और महज 24 घंटे के अंदर 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को इलाके में उनका जुलूस निकाला।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews