महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में सियासत, BJP ने काँग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

BJP - CONGRESS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर में आज होने जा रहे महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस और बीजेपी के पार्षदों के अलग-अलग शपथ लेने के मामलें पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इसकी शुरुआत खुद कांग्रेस ने इंदौर से की है, बीजेपी नकारात्मक राजनीति नहीं करती न बढ़ावा देती है, इस तरह की अनर्गल शुरुआत कांग्रेस ने की है, इंदौर से शुरुआत नहीं होती तो कहीं नहीं होता ऐसा, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नकारात्मकता का कोई काम नहीं, बीजेपी के महापौर के साथ कांग्रेस के पार्षद शपथ न ले, यह कोई बात ही नहीं है, चूंकि इसकी शुरुआत खुद कांग्रेस ने की है तो अब इसकी पुनरावृति हो रही है।

यह भी पढ़ें…. एमपी : 35 लाख का बीमा करवाकर पति ने 5 लाख सुपारी देकर पत्नी की हत्या करवाई, कर्ज चुकाने रची साजिश

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बयान पर मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस को इस पूरे मामले पर संज्ञान लेना चाहिए, जिस पार्टी की अध्यक्ष खुद एक महिला है उस पार्टी के नेताओं के द्वारा इस तरह के बयान देना निंदनीय है, मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि पार्टी को इस पूरे मामले पर संज्ञान लेकर अशोक गहलोत को सरकार से बर्खास्त करना चाहिए। गौरतलब है कि सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि निर्भया कांड के बाद जब से यह किया गया कि रेपिस्ट को फांसी की सजा मिलेगी, उसके बाद बच्चियों की रेप के बाद हत्याएं बहुत बढ़ रही हैं। रेप करने वाला देखता है कि कल यह मेरे खिलाफ गवाह बन जाएगी तो हत्या कर देता है।

[dgv_vimeo_video id=”737248939″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews