प्रद्युम्न सिंह तोमर की एस्कॉर्ट गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत

ऊर्जा मंत्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के समर्थक और शिवराज सरकार (Shivraj Government) में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) के वाहन को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की एक गाड़ी ने शनिवार को एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत (Death) हो गई।वही एक घायल हो गया।

यह भी पढ़े… Bhopal News – साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की तबियत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में भर्ती

दरअसल, पूरा मामला जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे (Jaipur-Agra National Highway) पर शनिवार शाम का है। प्रद्युम्न सिंह तोमर जयपुर से ग्वालियर (Gwalior) की ओर जा रहे थे, इस दौरान राजस्थान (Rajasthan) के दौसा जिले में सरकारी गाड़ियों से उन्हें एस्कॉर्ट दी जा रही थी, तभी जिला पुलिस दौसा की गाड़ी ने नेशनल हाईवे 21 (National Highway 21)पर पीलोड़ी के समीप एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक अन्य घायल हो गया।

यह भी पढ़े… कर्मचारी आयोग को लेकर सीएम शिवराज का यह महत्वपूर्ण निर्णय

बाइक सवार की पहचान कन्हैयालाल जोगी , हरिमोहन जोगी और अनोखी देवी की रुप में हुई है।ये तीनों बाइक से अलवर जिले के इटोली गांव से दौसा के रामेडा गांव आ रहे थे।इस दौरान हादसा हो गया और अनोखी देवी की मौके पर ही मौत हो गई वही हरिमोहन और इटोली निवासी कन्हैया लाल घायल हो गए।सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल रवाना किया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews