प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में मध्यप्रदेश के तीन श्रद्धालुओं की मौत, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की 2 लाख सहायता राशि की घोषणा

महाकुंभ में हुए दुखद हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इसी के साथ उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे कुंभ यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।
प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में मध्यप्रदेश के तीन श्रद्धालुओं की मौत, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की 2 लाख सहायता राशि की घोषणा

Prayagraj Maha Kumbh Stamped : प्रयागराज महाकुंभ मेले संगम तट पर हुए दुखद हादसे में छतरपुर जिले की हुकुमबाई लोधी समेत प्रदेश के दो अन्य श्रद्धालुओं की असमय मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की। इसी के साथ उन्होंने मृतकों के परिवार को 2 लाख आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।

सीएम मोहन यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा “बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की करबद्ध प्रार्थना करता हूं। शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।”

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना की न्यायिक जांच होगी 

प्रयागराज महाकुंभ मेले में संगम तट पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को हुई भगदड़ में कम से कम 30 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और 60 से अधिक घायल हुए हैं। मौनी अमावस्या के अवसर पर यहां भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी। मंगलवार रात लगभग डेढ़ बजे, संगम तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए एकत्रित थे। इस दौरान बैरिकेडिंग टूटने से भगदड़ मच गई। इस दुखद घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।

MP के तीन श्रद्धालुओं की मौत, सीएम ने की सहायता राशि की घोषणा

इस हादसे में मध्यप्रदेश के भी तीन श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। सीएम डॉ मोहन यादव ने मृतकों के परिजनो के लिए दो-दो लाख सहायता राशि की घोषणा की है। इसी के साथ उन्होंने परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वे बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगतों की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हैं कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और सुरक्षित तरीके से अपनी यात्रा पूर्ण करें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews