पुलिस की हौसला अफज़ाई के लिए IPS एसोसिएशन के अध्यक्ष ने लिखा सभी एसपी को पत्र

Attacking-the-police-team-rescued-the-culprit-on-the-gunpoint-in-rajgadh

भोपाल

मध्य प्रदेश आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष और एसकेएएफ के डीजी विजय यादव ने मध्य प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कोरोना महामारी के वर्तमान संकट का जिक्र किया है और कहा है कि इस समय पैरामेडिकल और मेडिकल स्टाफ के साथ साथ पुलिस बल भी इस आपदा से निपटने के लिए प्रथम पंक्ति में खड़ा होकर समाज हित में काम कर रहा है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि यह समय मैदान में तैनात अमले का उत्साह बनाए रखने का है। फील्ड में जो लोग काम कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित करते रहें, उनकी जरूरतों और कल्याण पर ध्यान दें। उनसे व्यक्तिगत बात करें और उनके परिवार का हालचाल भी जानें । पुलिस कप्तान होने के कारण यह जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने फोर्स का मनोबल बनाए और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखें। इसके साथ-साथ उनकी सुरक्षा के उपाय भी करें उन्हें बताएं कि वह अपने परिवार के साथ ही सुरक्षा प्रोटोकॉल का ध्यान रखें । विजय यादव ने सभी पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि वह पुलिस कर्मचारियों को सिर्फ संदेश ना भेजें बल्कि उनसे व्यक्तिगत चर्चा भी करें। इसके साथ ही विजय यादव ने युवा आईपीएस अधिकारियों से अपील की है कि वे मैदान में मोर्चा संभाले और अमले को नेतृत्व प्रदान करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews