
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट | संस्कृति बचाओ मंच की मांग दृष्टि आईएएस कोचिंग के संचालक डॉ. दिव्यकीर्ति के खिलाफ दर्ज हो अपराधिक मुकदमा भगवान राम और सीता के प्रति जिस प्रकार से अनर्गल टिप्पणी की गई है वह हिंदू समाज की जन भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।
संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने डॉक्टर दिव्यकीर्ति जो कि दृष्टि आईएएस कोचिंग को संचालित करते हैं, उन्होंने अपनी कोचिंग में भगवान राम और सीता के प्रति जिस प्रकार की अनर्गल टिप्पणी की है। उसका संस्कृति बचाओ मंच विरोध करता है और यह मांग करता है कि केंद्र सरकार इसमें हस्तक्षेप करें और इनकी जहां-जहां कोचिंग हैंड के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करके इनको गिरफ्तार किया जाए। संस्कृति बचाओ मंच यह भी मांग करता है कि शीघ्र ईशनिंदा कानून को लाया जाए, जिससे कि हमारे देवी-देवताओं के प्रति हर कोई जो अनर्गल टिप्पणी करता है वह बंद हो जाए और इन जैसे निकर्स्ट लोगों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज होना चाहिए।
[dgv_vimeo_video id=”769795726″]
यह भी पढ़ें – PM Kisan: किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर, जल्द अपडेट करें ये डिटेल्स, वरना अटक सकती है अगली किस्त
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

