फसल बीमा योजना: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को दी बड़ी राहत

शिवराज सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने किसानों (Farmers) को बड़ी राहत दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए है ।साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश में किसानों (Farmers) के लिए ऐसी योजना बनाई जाए, जिससे उन्हें फसलों की क्षति होने पर जल्दी से जल्दी तथा पर्याप्त मुआवजा राशि बिना किसी पेरशानी के मिल सके। इसके लिए विभिन्न राज्यों के मॉडल का अध्ययन कर प्रदेश के लिए सर्वश्रेष्ठ योजना बनाई जाए।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन संभागों-जिलों में बारिश के आसार, 3 जून को केरल पहुंचेगा मानसून

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मंत्रालय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Prime Minister Crop Insurance Scheme) के लिए गठित टास्क फोर्स समिति की बैठक ले रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री  चौहान ने निर्देश दिए कि फसल जोखिम एवं उपज हानि के आकलन आदि में आधुनिक तकनीकियों जैसे रिमोट सेंसिंग डेटा, ड्रोन आदि का इस्तेमाल हो।वर्तमान में प्रदेश के केवल 40% किसानों को ही फसल बीमा योजना का लाभ मिल पा रहा है। फसल बीमा योजना ऐच्छिक होने से सभी किसानों को लाभ नहीं मिल पाता। फसल क्षेत्रवार कव्हरेज भी 50% (लगभग 70 लाख हे.) ही है।

यह भी पढ़े..सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- MP को नया आयाम देगी ये परियोजना, युद्ध स्तर पर करें काम

आज बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष चार राज्यों तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, गुजरात तथा महाराष्ट्र के फसल बीमा मॉडल प्रस्तुत किए गए। बैठक में कृषि मंत्री कमल पटेल, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव के.के. सिंह, प्रमुख सचिव मनोज गोविल, प्रमुख सचिव अजीत केसरी आदि उपस्थित थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews