MP-निजी अस्पतालों ने बदला अपना फैसला, आयुष्मान योजना के तहत करेंगे मरीजों का इलाज

jabalpur news

MP-Private Hospitals Started Treatment Under Ayushman Yojana : मध्यप्रदेश में बड़ी खबर सामने आई है, निजी अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान योजना से एक बार फिर इलाज करना शुरू कर दिया है, दरअसल यहाँ प्रदेश के करीबन 622 निजी अस्पतालों ने शनिवार से आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज करने से इंकार कर दिया था। निजी अस्पताल संचालक सरकार से इस योजना के तहत किए गए मरीजों के इलाज का भुगतान न होने से नाराज थे।

सरकार ने इस योजना के तहत एक साल से नहीं किया भुगतान 

अस्पताल संचालकों का आरोप है की सरकार ने उनका करीबन एक साल से भुगतान नहीं किया है, जबकि सिर्फ आश्वासन देकर मरीजों का इलाज करवाया जा रहा है ऐसे में निजी अस्पताल संचालक कर्ज में दब गए है, फरवरी 2022 से उनका भुगतान नहीं किया गया है, ऐसे में निजी अस्पताल संचालकों ने 15 अप्रैल से अपने अपने अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत आने वाले मरीजों का इलाज करने से इंकार कर दिया था, हालांकि अपने इस फैसले को उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मिले आश्वासन के बाद बदलते हुए शाम से ही आयुष्मान कार्ड धारी मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है, निजी अस्पताल संचालकों ने हालांकि साफ कर दिया है की सरकार ने उनका आंशिक भुगतान शुरू कर दिया है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews