Promotion News : 2035 एएसआई की एसआई पद पर पदोन्नति, पुलिस मुख्यालय ने जारी किये आदेश, देखें लिस्ट

पुलिस मुख्यालय ने अपने आदेश में कहा है कि ये सभी पदोन्नतियां सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लंबित विशेष अनुमति याचिका क्रमांक 13954/ 2016 तथा सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय दवारा भविष्य में पारित किए जाने वाले आदेश के अधीन होंगी।
MP Promotion

MP Promotion

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने सहायक उप निरीक्षकों के थोकबंद प्रमोशन किये हैं और उन्हें उप निरीक्षक पर पद पदोन्नत किया है, पुलिस मुख्यालय ने इनके पदोन्नति आदेश जारी किये हैं, प्रमोशन लिस्ट में 2035 पुलिस कर्मियों के नाम हैं।

आदेश में कहा गया है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के अनुसार सहायक उपनिरीक्षक/कार्यवाहक उपनिरीक्षक को उपनिरीक्षक के पद पर वर्तमान में लागू पद पर वेतनमान 9300-34800+3600 (पे-मेट्रिक्स लेवल-9) में कार्यभार ग्रहण करने की दिनांक से यथावत यानि उसी जगह पदस्थ किया जाता है।

इन निर्देशों का पालन करना जरूरी 

आदेश के मुताबिक यदि कोई पदोन्नत उप निरीक्षक निलंबित हो या उसके विरुदध कोई विभागीय जांच हेतु आरोप पत्र जारी कर दिया गया हो या उस पर किसी आपराधिक आरोप के आधार पर प्रचलित अभियोजन प्रकरण में विभाग दवारा सक्षम न्यायालय के समक्ष अभियोग पत्र प्रस्तुत करने हेतु अभियोजन स्वीकृति जारी कर दी गई हो अथवा सक्षम न्यायालय के समक्ष अभियोग पत्र प्रस्तुत कर दिया हो तो उन्हें पदोन्नति पर कार्यमुक्त न करते हुए उसकी जानकारी मुख्यालय को दें इसके बाद भी यदि उसे पदोन्नति पर कार्यमुक्त किया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी इकाई प्रमुख की होगी।

2035 ASI का पदोन्नति आदेश   

https://www.mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2026/07/MpBreakingNews26727017.pdf

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews