Promotion : मध्य प्रदेश में इन पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति, यहां देखे लिस्ट

cg POLICE

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अधिकारियों के तबादले (Transfer) और प्रमोशन (Promotion) का दौर जारी है। आए दिन आईएएस-आईपीएस (IAS-IPS) अधिकारियों के प्रमोशन-तबादले(Promotion-Transfer) हो रहे है। इसी कड़ी में आज 2 मार्च मध्य प्रदेश बजट 2021 (Madhya Pradesh Budget 2021) के बीच रीवा संभाग ((Rewa Division) में प्रधान आरक्षकों को पदोन्नति दी गई।

यह भी पढ़े.. निकाय चुनाव 2021: कांग्रेस को बड़ा झटका- NSUI नेताओं समेत कई कार्यकर्ता BJP में शामिल

रीवा संभाग के प्रधान आरक्षक सहायक उपनिरीक्षक बनाए गए है। पुलिस महानिरीक्षक अनिल सिंह कुशवाह ने आदेश जारी करते हुए 334 प्रधान आरक्षको को पदोन्नति देते हुए उन्हें सहायक उपनिरीक्षक बनाते हुए,स्थानांतरित किया है। खास बात ये है कि सोमवार को ही 2009 के आईएएस इलैया राजा टी (IAS Ilaiyaraaja T) को रीवा संभाग कमिश्नर(Rewa Division Commissioner)  का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, मप्र शासन(General Administration Department, MP Government) ने आदेश भी जारी कर दिए है।

बता दे कि बीते दिनों ही शिवराज सरकार द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस रेग्युलेशन एक्ट-1972 (Madhya Pradesh Police Regulation Act-1972) में संशोधन के बाद पुलिस विभाग (Police Department) में पुलिसकर्मियों को उच्च पद का प्रभार देने की प्रक्रिया शुरु की गई है।इसी कड़ी में रीवा संभाग के प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पदनाम की सूची जारी की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews