डीपी से आयल चोरी करते दो रंगे हाथों धराए, जनता ने करदी धुनाई

public-beat-culprit-who-steal-oil-drom-dp

भोपाल। कटारा हिल्स इलाके में डीपी से आयल और कटाउट चोरी करते हुए दो युवकों को गांव वालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद में दोनों की जमकर धुनाई की गई। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की है। पिटाई के बाद में दोनों चोरों को गांव वालों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कल जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार फरियादी राज पटेल पिता पतिराम पटेल (20) ग्राम बगरोदा में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की देर रात उसने घर के पास में कुछ आहट सुनी थी। बाहर निकलकर देखा तो एक वृद्ध व एक अन्य युवक बिजली का फेस काटकर वायर काट चुके थे। पास की एक डीपी से आरोपी कटाउट और ऑयल चोरी कर थे। तभी उसने शोर मचाकर अन्य ग्रमीणों को उठा दिया। सबने घेराबंदी कर दोनों चोरों को दबोच लिया। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि लंबे समय से बिजली के तार चोरी की वारदातों को देखते हुए गांव वाले पहले ही सक्रीय थे। इसी कारण आहट होते ही राज की आंख खुल गई थी। गांव वालों ने दोनों चोरों की जमकर धुनाई करने के बाद में उन्हें डायल 100 बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान रशीद पिता लियाकत (60) और शानू उर्फ अब्दुल कासिम (32) के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews