दिल्ली चुनाव के बाद होंगी एमपी में राजनीतिक नियुक्तियां, राहुल को सौंपे जाएंगे नाम

दिल्ली चुनाव के बाद होंगी एमपी में राजनीतिक नियुक्तियां, राहुल को सौंपे जाएंगे नाम

भोपाल। मध्य प्रदेश में लंबे समय से कांग्रेस नेता राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर इंतज़ार में हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने इस संबंध में एक समिति का भी गठन किया है। माना जा रहा दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का इंतज़ार कर रहे हैं कांग्रेस नेताओं के अच्छे दिन आ सकते हैं।

दरअसल, राहुल गांधी ने समन्वय समिति का गठन किया है। यह समिति कांग्रेस नेताओं के नाम की लिस्ट तैयार करेगी। जिसपर अंतिम निर्णय राहुल गाँधी लेंगे। समिति दिल्ली विस चुनाव के बाद नामों का पैनल पर विचार करेगी। प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अरुण यादव, जीतू पटवारी और मीनाक्षी नटराजन शामिल हैं।

निगम-मंडलों में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों के लिए समिति कांग्रेस नेताओं के नाम का पैनल तैयार करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने हाईकमांड को उनके उपेक्षा होने की शिकायत की थी। जिसके बाद हाईकामन हरकत में आए और उन्होंने समिति को खास तौर से निर्देश दिए हैं कि वह कार्यकर्ताओं की उपेक्षा न करें। सूत्रों के मुताबिक समिति के अध्यक्ष दीपक बाबरिया सीधे तौर पर राहुल गांधी को रिपोर्ट देंगे। राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे राजनीतिक फैसलों की समीक्षा भी यह समिति करेगी। सूत्रों के मुातबिक राहुल गांधी ने समिति के सदस्यों से हर दो महीने में एक बार मिलने का फैसला किया है। इन समितियों में ज्यादातर नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। कांग्रेस सरकार बनने के बाद राहुल ने राज्य सरकारों के कामकाज में दखल नहीं दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews