रेलयात्री अब मोबाइल एप से किसी भी स्टेशन का ले सकेंगे अनारक्षित टिकट, बाहरी सीमा जियो-फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध हुआ खत्म

इस सुविधा से रेल यात्री अनारक्षित टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में लगने से बच सकते हैं और वे अपने मोबाइल से आसानीपूर्वक अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं।  
रेलयात्री अब मोबाइल एप से किसी भी स्टेशन का ले सकेंगे अनारक्षित टिकट, बाहरी सीमा जियो-फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध हुआ खत्म

RAIL NEWS : यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर यूटीएस ऑन मोबाइल एप में यात्रा टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट के लिए बाहरी सीमा जियो-फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। अब रेल उपयोगकर्ता घर बैठे ही भारतीय रेल के किसी भी स्टेशन से किसी भी स्टेशन के लिए अनारक्षित टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं जबकि जियो फेंसिंग की आंतरिक सीमा  अपरिवर्तित रहेगी अर्थात केवल स्टेशन परिसर के बाहर से ही टिकट बुकिंग की अनुमति रहेगी।

प्रतिबंध हटा

वर्तमान में यह बाहरी सीमा जियो-फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध 50 किमी का था अर्थात कोई भी यात्री अपने मोबाइल की लोकेशन से 50 किमी के दायरे में स्थित स्टेशन से यात्रा हेतु अनारक्षित टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकता था परंतु अब यह प्रतिबंध हटा दिया गया है।

आसानीपूर्वक अनारक्षित टिकट बुक

अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु भारतीय रेल द्वारा इंटरनेट कनेक्शन वाले स्मार्ट फोन के जरिए अनारक्षित टिकट बुकिंग (UTS Ticket) की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इस सुविधा से रेल यात्री अनारक्षित टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में लगने से बच सकते हैं और वे अपने मोबाइल से आसानीपूर्वक अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews