रेल्वे की सौगात : अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन के बढ़ाए ट्रिप

Indian Railways trains Chhath festival

Indian Railways to run 1,500 special trains next 5 days for Chhath festival

RAIL NEWS : रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 09493/09494 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11-11 ट्रिप चलाई जा रही है। यह गाड़ी भोपाल मण्डल के संत हिरदाराम नगर एवं बीना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09493 अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 21.04.2024 से 30.06.2024 (प्रत्येक रविवार) को अहमदाबाद स्टेशन से 16.35 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन (सोमवार) 03.30 बजे संत हिरदाराम नगर, 06.35 बजे बीना और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 22.45 बजे पटना स्टेशन पहुँचेगी।

वापसी का शेड्यूल 
इसी प्रकार गाड़ी गाड़ी संख्या 09494 पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 23.04.2024 से 02.07.2024 (प्रत्येक मंगलवार) को पटना स्टेशन से 01.00 बजे प्रस्थान कर, मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 16.30 बजे बीना, 19.30 बजे संत हिरदाराम नगर और अगले दिन (बुधवार) को 07.10 बजे अहमदाबाद स्टेशन पहुँचेगी।

कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी , 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 01 एसएलआरडी एवं 01 जनरेटरकार सहित कुल-22 कोच रहेंगे।

गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में गेरातपुर, नाडियाद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, दमोह, कटनी मुडवारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा स्टेशनों पर रुकेगी। समर स्पेशल ट्रेनों के ठहराव के विस्तृत समय के लिए कृपया रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 रेल मदद से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews