दोस्त की बेटी के साथ दुष्कर्म, किराए का मकान दिलाने के बहाने घर बुलाकर रेप

दोस्त की बेटी के साथ दुष्कर्म, किराए का मकान दिलाने के बहाने घर बुलाकर रेप

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में अपने ही दोस्त की की बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले आरोपी ने अपने दिवंगत दोस्त की बेटी को घर बुलाकर उसके साथ रेप किया।

मामला ईंटखेड़ी का है जहां आरोपी रमजान ने निशातपुरा में रहने वाली 28 साल की युवती को किराए का मकान दिलाने के बहाने अपने घर बुलाया। युवकी के पिता की आठ महीने पहले मौत हो चुकी है और इसके बाद से वो निशातपुरा में अकेली किराए के मकान में रहती थी। लेकिन उसे दूसरा जगह मकान किराए से लेना था और इसी सिलसिले में मदद करने के बहाने आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की। बाद में आरोपी ने युवती को ये बात किसी को न बताने के लिये धमकाया और दो सौ रूपये भी दिए। पीड़ित युवती ने इस बारे में थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews