9 साल से सगा जीजा कर रहा था नाबालिग के साथ दुष्कर्म, शिकायत दर्ज

9 साल से सगा जीजा कर रहा था नाबालिग के साथ दुष्कर्म, शिकायत दर्ज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 7 साल से एक नाबालिग के साथ उसका सगा जीजा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। पीड़िता जब 9 साल की थी तब से वो अपने जीजा की ज्यादती का शिकार बन रही है।

आरोपी जीजा पीड़िता के साथ रेप करने के साथ साथ उसके साथ मारपीट भी करता था। ये पूरा मामला भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र का है। पुलिस में इस मामला को लेकर शिकायत चाइल्ड लाइन के माध्यम से कराई गई। बता दें कि पहले पीड़िता की काउंसलिंग की गई थी।

इस पूरे मामले को लेकर टीटी नगर थाना के टीआई मनोज दुबे ने बताया कि एक नाबालिग लड़की ने चाइल्ड लाइन के जरिए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता द्वारा पुलिस को बताया गया कि वो पांच भाई बहन है जिसमें वो सबसे छोटी है। उसकी बड़ी बहन शादीशुदा है।

महज 9 साल की उम्र में उसने अपनी मां को खो दिया था। वहीं उसके पिता भी इस दुनिया में नहीं है। उसके पिता की मौत उसकी मां की मृत्यु से पहले ही हो चुकी थी। मां की मौत के बाद वो अपने भाई-बहनों के साथ बड़ी दीदी के घर  में रहने लगी।

पीड़िता ने आरोपी जीजा का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी जीजा जिसका नाम अनिल है, वो उसे बुरी नजर से देखता था। आरोपी ने घऱ से थोड़े ही दूर एक कमरा बनाया हुआ था।वहीं ले जाकर वो उसके साथ दुष्कर्म करता था।

पीड़िता आगे बताती है कि उसके साथ करीब 2-3 साल तक आरोपी जीजा ने दुष्कर्म किया है। उसके बाद वो अपने बड़े भाई के साथ दूसरी जगह रहने लगी,जिसके बाद भी उसके जीजा ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

वहीं कुछ समय बाद वो एक चाइल्ड केयर संस्था के कॉंटेक्ट में आई और उन्हें उसने अपने साथ हो रही दुष्कर्म की वारदात के बारे में जानकारी दी। संस्था ने पहले उसकी काउंसलिंग की और समझाने पर वो एफआईआर दर्ज करने के लिए तैयार हो गई।

वहीं बीती रात वो टीटी नगर थाना पहुंची और उसने एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहता मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वहीं शिकायत दर्ज को लेकर टीआई मनोज ने बताया कि नाबालिग का बयान विस्तार में नहीं लिया गया है। पीड़िता को चाइल्ड केयर संस्था लेकर आई थी। बहुत काउंसलिंग के बाद पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जब पीड़िता विस्तार में बयान दे देगी तब पता चलेगा की वो कब तक दुष्कर्म का शिकार हुई है, साथ ही आरोपी कौन है। पीड़िता पूरी बातें खुलकर नहीं बता पा रही है, लेकिन पीड़िता ने कहा है कि वो 2014 से दुष्कर्म का शिकार हो रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews