Ratna Pathak Shah controversy : नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘ये लोग टुकड़े टुकड़े गैंग के समर्थक’

Ratna Pathak Shah controversy : नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘ये लोग टुकड़े टुकड़े गैंग के समर्थक’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah) के करवाा चौथ (karva chauth) पर दिए बयान के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने उनपर कड़ा निशाना साधा है। उन्होने इस बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि उन्हें इसपर माफी मांगनी चाहिए।

Government Job 2022 : यहाँ 14 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 22 अगस्त से पहले करें आवेदन

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘जिस धर्म में रत्ना पाठक ने जन्म लिया आज उन्हीं परंपराओं पर उंगली उठा रही हैं। करवा चौथ जैसे धार्मिक भाव से जुड़े हुए त्योहार पर टिप्पणी करना ही उनके मानसिक दिवालियापन को बता रहा है। ये टुकड़े टुकड़े गैंग के समर्थक लोग हैं रत्ना पाठक जैसे। ये विक्षिप्त मानसिकता का परिचायक है। उन्होने कभी हिजाब या बुर्के पर टिप्पणी नहीं की लेकिन हिंदू मान्यताओं पर करती हैं। उन्हें खेद व्यक्त करना चाहिए।’

बता हैं कि अदाकारा और नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) की पत्नी रत्ना पाठक शाह ने पिंकविला से बातचीत में करवा चौथ पर टिप्पणी की थी। उनसे पूछा गया था कि क्या वे करवा चौथ पर पति की सलामती के लिए व्रत रखती हैं। इसके जवाब में उन्होने कहा ‘क्या मैं पागल हूं, जो ऐसा करूंगी?’ आम तौर पर विवादों से दूर रहने वाली रत्ना पाठक शाह ने देश में महिलाओं की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आगे कहा था कि ‘ये भयानक है कि पढ़ी-लिखी आधुनिक महिलाएं भी करवा चौथ करती हैं। पूरा देश रुढ़िवादी होता जा रहा है। क्या हम सऊदी अरब जैसा देश बनना चाहते हैं?’ अब उन्हें इसी बयान के कारण ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews