
Indian Railways to run 1,500 special trains next 5 days for Chhath festival
RAIL NEWS : रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01419/01420 पुणे-गोरखपुर-पुणे के मध्य समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।
यह रहेगा शेड्यूल
गाड़ी संख्या 01419 पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 24.04.2024 एवं 28.04.2024 को पुणे स्टेशन से 06.30 बजे प्रस्थान कर, 19.55 बजे इटारसी, 21.45 बजे भोपाल, अगले दिन 00.45 बजे बीना और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 14.50 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुँचेगी।
वापसी का शेड्यूल
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01420 गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन दिनांक 25.04.2024 एवं 29.04.2024 को गोरखपुर स्टेशन से 18.20 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 09.00 बजे बीना, 11.20 बजे भोपाल, 12.55 बजे इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 06.40 बजे पुणे स्टेशन पहुँचेगी।
कोच कंपोजीशन-इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, 08 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 शयनयान श्रेणी, 05 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
गाड़ी के हाल्ट-रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगाँव, मनमाड़, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी,उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।
यात्रीगण कृपया समर स्पेशल ट्रेनों की अधिक जानकारी के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा/एनटीईएस/ 139/रेल मदद से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
