भोपाल के लिए राहत भरी खबर, होम आइसोलेशन वाले मरीज़ों को घर आकर देखेंगे डॉक्टर

भोपाल के लिए राहत भरी खबर, होम आइसोलेशन वाले मरीज़ों को घर आकर देखेंगे डॉक्टर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी के लिये ये राहत भरी खबर है। अब कोरोना के वो मरीज हो अपने घर पर आइसोलेटेड हैं, एक फोन कॉल पर डॉक्टर घर आकर उनका चैकअप करेंगे। इस बारे में कलेक्टर अविनाश लवानिया आदेश जारी कर दिए हैं।

भोपाल में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए एक नई शुरुआत की गई है। इसके तहत 10 से अधिक डॉक्टर फोन कॉल करने पर मरीज के घर पहुंचेंगे और उनका चैकअप व इलाज करेंगे। इसके लिए मरीज को 750 रूपये का भुगतान डॉक्टर को करना होगा। यह सुविधा निजी स्तर पर उपलब्ध कराई गई है। ये सभी डॉक्टर कोरोना पेशेंट के लिए अपनी सेवाएं देने को तैयार हुए हैं। शुक्रवार को मेडिकल एसोसिएशन द्वारा इन डॉक्टरों के नंबर जारी किए गए हैं। इन डॉक्टरों को फोन करने पर संबंधित संक्रमित मरीज जो होम आइसोलेशन में हैं, उनके घर पर जाकर उनको देखेंगे, इलाज करेंगे और दवाईयाँ भी देंगे। इसके लिए मरीज कोर 750 रूपये की फीस का भुगतान करना होगा। यह सेवाएं पूरी तरह से निजी सेवा पर आधारित है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा होम आइसोलेशन हेतु डॉक्टरों के नाम और नम्बर जारी किये गये है। ये नंबर यहां दिए गए हैं-

  1. डॉ. सुदीप पाठक- 9893837104
  2. डॉ. संजीव गुलाटी, डॉ. गोपाल बटनी – 9827055612
  3. डॉ. हंसमुख जैन – 9425013786
  4. डॉ. जी.डी. तिवारी – 9425013786,
  5. डॉ. अतुल गुप्ता – 9425674287
  6. डॉ. मोहित सिक्का – 9426178141
  7. डॉ. राजीव मदन – 9425302577,
  8. डॉ. बसंत श्रीवास्तव – 9425018008
  9.  डॉ. नरेन्द्र चावलानी – 700699932
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews