नई सरकार के लिए विधानसभा भी तैयार, यह हुए बदलाव, देखिये वीडियो

renovation-in-mp-vidhansabha-for-new-government

भोपाल। विधानसभा चुनाव निपटने के बाद अब नए विधायकों के स्वागत की तौयारियां जोरों पर हैं। करीब 20 साल विधानसभा परिसर में नवीकरण किया जा रहा है। विधानसभा अफसरों का कहना है कि वह नए विधायकों के आने से पहले उनके स्वागत लेकर सभी सुविधाओं के लिए तैयारी कर रहे हैं। 11 दिसंबर को तस्वीर साफ हो जाएगी कि सरकार में कौन आ रहे है। उसके बाद पंद्रहवीं विधानसभा के लिए दिसंबर के आखिरी हफ्ते में विधानसभा सत्र होने की संभावना है। 

जानकारी के मुताबिक विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, नए चुने जाने वाले विधायकों के लिए स्वागत कक्ष और विश्राम गृह तैयार करवाए जा रहे हैं। फिलहाल विधायकों के लिए एसएलए रेस्ट हाउस में पचास कक्ष रिक्त हैं। ऐसे वर्तमान विधायक जो इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं और नतीजे आने के बाद जो हार जाएंगे उन विधायकों को सरकारी कोटे से आवंटित रेस्ट हाउस और कक्ष खाली करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। 

विधानसभा सचिवालय में समिति कक्ष के बाहर नए स्वागत कक्ष में विधायकों के प्रवेश पत्र कूपन प्रदाय करने उन्हें आवास सुविधा उपलब्ध कराए जाने और अन्य सुविधाएं प्रदान करने उनके निर्वाचन प्रमाण पत्रों की जांच के लिए विशेष काउंटर लगाए जाएंगे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews